MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 3 भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, रिक्त पदों की संख्या संशोधित, इंटरव्यू तिथि की घोषणा, 197 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Notification 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल एक तरफ उम्मीदवारों के इंटरव्यू के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ अन्य भर्ती परीक्षा के लिए शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इन तीनों परीक्षा के तहत कुल 197 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट इंटरव्यू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ पद के साक्षात्कार के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए समय-समय पर शुद्धि पत्र जारी किए गए थे। वहीं उच्च न्यायालय में दायर याचिका और अन्य समान याचिकाओं की लंबित होने के कारण परीक्षा परिणाम में लगातार कठिनाई देखने को मिल रही है। जिसके कारण परीक्षा परिणाम को दो भागों में विभाजित किया गया था। मुख्य भाग और प्राविधिक भाग में रिजल्ट घोषित किए जाते हैं। रिक्त पदों के लिए रिजल्ट की घोषणा 87% मुख्य भाग और 13% अधिक भाग पर आयोजित की जाएगी।

इसके लिए साक्षात्कार की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इंटरव्यू 23-24 और 25 जनवरी को जारी किए जाएंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड 13 जनवरी को एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”398699″ /]

एमपीपीएससी निश्चेतना विशेषज्ञ इंटरव्यू

इसके लिए कुल 96 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है जिसमें 87% मुख्य भाग में 83 पदों पर जबकि 13% प्राविधिक भाग में 13 पदों के लिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी इससे पहले इंटरव्यू की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

निश्चेतना विशेषज्ञ पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 31 जनवरी, 1 फरवरी के अलावा 2 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर 20 जनवरी 2023 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सुबह 10:00 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”398700″ /]

MPPSC वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 3 जनवरी को शुद्धि पत्र जारी किया गया है। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा के रिक्त पदों की संख्या में संशोधन किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम दो भागों में घोषित किए जाएंगे। जिसके मद्देनजर रिक्त पदों की संख्या में संशोधन अनिवार्य था।

वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी के लिए कुल 15 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जबकि वैज्ञानिक अधिकारी रसायन के लिए 16 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी है। वही वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान के लिए कुल 13 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। परीक्षा के परिणाम दो भागों में विभाजित किए गए हैं। 87% मुख्य भाग पर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं ओबीसी आरक्षण के मामले सुलझने के बाद कुल 13 प्रतिशत पर प्राविधिक भाग जारी किए जाएंगे।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”398701″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews