MPPSC : उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 28 जून से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए सहायक संचालक हथकरघा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत 2 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी और लास्ट डेट 27 जुलाई है।

आयु सीमा- योग्यता

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। वही योग्यता की बात करें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट, साइंस अथवा कॉमर्स ग्रेजुएट कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। अधिमान्य अर्हताएं का भी प्रावधान किया गया है।

वेतनमान की बात करें तो उम्मीदवारों को 15600 से 39100 से वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार से माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।  अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके जॉब नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

सर्जन और शिशु रोग विशेषज्ञ कैंडीडेचर रिजेक्शन

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन पद हेतु उम्मीदवारी निरस्त किए गए आवेदनों से प्राप्त आपत्ति अभ्यावेदन के निराकरण संबंधी सूचना जारी की गई है। इसकी डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दी गई है। पढ़ सकते हैं एवं रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_No_11_Assistant_Director_Gramodhyog_Handloom_Exam_2023_Dated_02_06_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_2840_Regarding_Candidature_Rejection_Representation_Surgeon_Dated_02_06_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews