MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 10 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, 427 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023: एमपीपीएससी की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, जेल विभाग सहित कई विभागों के अफसरों के पदों को भरने की तैयारी की गई है। इसके लिए कुल 427 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी से शुरू होंगे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2023 रखी गई है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट की घोषणा की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर भर्ती की उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अन्य शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन देखना अनिवार्य होगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा के अलावा इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन होना है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपए प्रतिमाह का लाभ मिलेगा।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए आवेदन फीस देने होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगें।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” url=”https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_SSE_2022_Dated_30_12_2022.pdf” /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews