MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 1696 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

MPPSC Exam 2025

MPPSC : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 1696 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत – 15 फरवरी 2023 से होगी
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2023 है

आयु सीमा

उम्मीदवारों की सीमा 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 व अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पात्रता

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कम से कम 55% अंक के साथ पीजी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही यूजीसी नेट, सीएसआइआर की ओर से स्लेट, सेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीएससी के असिस्टेंट प्रोफेसर के 1696 पदों पर भर्ती होनी है। इसके साथ ही इंग्लिश, बॉटनी, हिंदी, भूगोल, होम साइंस, लो सहित कुल 36 विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 255 पद ग्रंथपाल के भी भरे जाने हैं।

MP-SET Recruitment 

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन राज्य पात्रता परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 27 जनवरी से 26 फरवरी 2023 के बीच के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

  • इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकेंगे।
  • वहीं रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

  • इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा।
  • आरक्षित वर्ग को 250 रूपए देने होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंक के साथ पीजी डिग्री होना अनिवार्य है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”409513″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews