MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज जारी होंगे इन 2 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, जुलाई में परीक्षा

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट है। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 और दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 अगले महीने 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।इसके लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।  इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्रों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने आयु-पात्रता

आयोग द्वारा State Engineering Service exam 2021 और Dental surgeon examination 2022 की तारीख की घोषणा कर दी है। विज्ञप्ति क्रमांक 4030 दिनांक 27 जून 2022 के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सा परीक्षा 2022 का आयोजन निर्धारित तारीख 3 जुलाई 2022 दिन रविवार समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा।उपरोक्त दोनों परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दिनांक आज मंगलवार 28 जून 2022 से मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जहां से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 6 वेदर सिस्टम एक्टिव, 28 से आगे बढ़ेगा मानसून, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए दंत शल्य चिकित्सक के पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन दिनांक 1 फरवरी 2022 को लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन के द्वारा विज्ञापित पदों की पूर्ति के लिए यह परीक्षा 22 मई 2022 को इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, जो अब 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SES_2021_DS_2022_Dated_27_06_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews