MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, राज्य सेवा परीक्षा की OMR SHEET स्कोरकार्ड जारी, 2 भर्ती परीक्षाओं पर भी अपडेट, पढ़े शुद्धि पत्र-नोटिफिकेशन

MPPSC

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा,असिस्टेंट रजिस्ट्रार और व्याख्याता भर्ती को लेकर नई अपडेट जारी की है।
इसके तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की OMR SHEET एवं स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। वही आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा 2022 का शुद्धि पत्र भी जारी किया है।

इसके अलावा आयोग ने आयुष विभाग में व्याख्याता भर्ती का छठवां नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी और सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर इन सभी भर्ती परीक्षा के बारे में डिटेल्स ले सकते है अथवा उपरोक्त सभी की डायरेक्ट लिंक नीचे दी है। वहां से DOWNLOAD भी कर सकते हैं।

 राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022

आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022 सम्मिलित रूप से दिनांक 21.05.2023 को प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर दी गई लिंक द्वारा दिनांक 14/07/2023 से दिनांक 14/10/2023 तक स्वयं के प्राप्तांक का स्कोर कार्ड निःशुल्क एवं विज्ञापन अनुसार निर्धारित शुल्क 50 /- रूपए का भुगतान कर स्वयं की दोनों प्रश्नपत्रों की ओ.एम.आर. शीट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी यह विशेष रूप से ध्यान रखें कि उक्त अवधि के पश्चात् यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। अतः निर्धारित अवधि में अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड / ओ.एम.आर. शीट्स डाउनलोड कर लें एवं अपने पास संभाल कर रखें। ओ.एम. आर. शीट्स डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी इस संबंध में अपना आवेदन स्वयं का प्रवेश पत्र संलग्न कर आयोग कार्यालय के ई-मेल helpdesk.mppsc@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते हैं।इसके अलावा सहायक कुल परीक्षा 2022 का विज्ञापित पदों का संशोधित रिक्ति विवरण भी जारी किया गया है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_-_State_Service_and_Forest_Service_Preliminary_Exam_-_2022,_dated-13_07_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Assistant_Registrar_Exam_2022_Dated_13_07_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_No_29_2023_Lecturer_Moalejat_Dated_13_07_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_No_28_2023_Lecturer_Amraze_Niswan_Dated_13_07_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews