MPPSC Pre Exam 2024: आज दो सत्रों में प्रारंभिक परीक्षा, ऑब्जर्वर रखेंगे नजर, सेंटर में एंट्री से पहले अभ्यर्थी पढ़ लें नियम, 110 पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आज 23 जून को दो पालियों में  होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
mppsc

MPPSC Prelims Exam 2024 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा आज 23 जून रविवार को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। ये परीक्षा सभी 55 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में आएगा। परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले अभ्यर्थियों को कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। आईए जानते है क्या है वो महत्वपूर्ण बातें…

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आज 23 जून को दो पालियों में  होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।खास बात ये कि 110 पदों पर भर्ती के लिए 1.83 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म है यानि 1 सीट पर 1663 आवेदन आए है।

कुल 110 पदों पर होना है भर्ती

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के माध्यम से 110 पदों को भरा जाएगा। इसमें 15 पद डिप्टी कलेक्टर, 22 पद DSP, 10 पद वाणिज्यिक कर निरीक्षक और 7 पद अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के पद शामिल हैं।

ये रहेंगे नियम

  • परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के करीब 1 घंटे पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचे।परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकते हैं।हालांकि परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था की गई है।
  • परीक्षा केंद्रों पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच, टोपी, चश्मा और घड़ी आदि नहीं पहन सकते है।
  • नकल पर लगाम कसने  के लिए न केवल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, बल्कि कंट्रोल रूम बनाकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में जूते-मोजे पहनकर जाने की एंट्री नहीं मिलेगी, ऐसे में स्लिपर पहनकर ही परीक्षार्थी परीक्षा सेंटर जाएं।
  •  परीक्षार्थी ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करते समये जिस फोटो का यूज किया है वो फोटो अपने साथ सेटर पर ले जाए। इसके अलावा पहचान पत्र (आधार कार्ड या पैन कार्ड) ले जाएं।
  • परीक्षा के दौरान बालों को बंधाने के लिए क्लेचर या क्लिप, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले लेदर बेल्ट, पर्स/वॉलेट, टोपी, ताबिज वर्जित रहेंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा सेंटर के अंदर चेहरे को ढककर आना वर्जित होगा।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, फोन, पेजर, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, घड़ी, कम्पास, ग्राफ पेपर, स्केल तथा किसी भी प्रकार का पेपर नहीं ले जा सकेंगे।

सितंबर में मेंस की परीक्षा

इसके बाद 9 सितंबर को एमपीपीएससी मेंस की परीक्षा होगी, ऐसे में संभावना है कि लोक सेवा आयोग जुलाई अंत तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके बाद मेंस के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews