MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 2 भर्ती परीक्षाओं के संबंध में अहम सूचना जारी, एग्जाम पर भी अपडेट, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

सहायक प्राध्यापक पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा की तारीख 8 अगस्त 2024 दिन रविवार निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र दिनांक 26 जुलाई 2024 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि सहायक प्राध्यापक पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा की तारीख 8 अगस्त 2024 दिन रविवार निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र दिनांक 26 जुलाई 2024 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा : यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा 2 सत्रों में ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी। पहला पेपर जनरल नॉलेज का होगा और दूसरा पेपर रिलेटेड सब्जेक्ट का होगा। पहला पेपर का समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र का समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022, 7 दिन में दर्ज करा सकते है आपत्ति

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा, ग्रंथपाल परीक्षा एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022 की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 9 जून 2024 को दो सत्र में किया गया था । यदि परीक्षार्थी को किसी भी प्रश्न उसके उत्तर या ऑप्शन पर आपत्ति है तो वह 7 दिन (25 जून 2024) के अंदर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 129 स्पोर्ट्स ऑफिसर पद, 255 लाइब्रेरियन पद और 800+ असिस्टेंट प्रोफेसर पद भरना है। बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दिनांक 30 दिसंबर 2022 के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक परीक्षा, 2022 ग्रंथपाल परीक्षा 2022 एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी किया था।

रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की तरफ से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 23 जून 2024 (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। दो सत्रो में प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक प्रदेश के 55 संभाग / जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। यह परीक्षा आगर-मालवा जिले में दो परीक्षा केन्द्रों पर पूरी होगी, जिसमें 454 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण कार्य के लिए आयोग द्वारा 21 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों से दिए गए दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Assistant_Professor_Exam_2022_Dated_21_06_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews