MPPSC Recruitment : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अहम सूचना जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

जो उम्मीदवार ऑनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के लिए प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस समाचार में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है जहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

6 जुलाई तक पेश करें आपत्ति

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पद की भर्ती के विरुद्ध चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत प्रश्नोत्तरी पर आपत्ति आमंत्रित की गई है। सबसे पहले आमंत्रण वनस्पति शास्त्र के उम्मीदवारों के लिए दिया गया है, इसके लिए लिंक भी ओपन हो गई है,जिसकी लास्ट डेट 6 जुलाई 2024 है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा अन्य विषयों से संबंधित भी परीक्षा में आपत्ति हेतु आमंत्रण जल्द जारी किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/Attestation/Home/Home.aspx

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2023/F22/CallLetter/Login.aspx

https://mppsc.mp.gov.in/Syllabus

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews