MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 2 परीक्षाओं पर अपडेट, एडमिट कार्ड-इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, जून में एग्जाम, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 का आयोजन आयोजन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन संभागीय /जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (8विषय)का आयोजन 9 जून 2024 को किया जाएगा
MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (8विषय) का आयोजन दिनांक 9 जून 2024 को किया जाएगा ,इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/Admitcard पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है, सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है।

जून में सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022

MPPSC द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 के संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (8विषय) का आयोजन दिनांक 9 जून 2024 को किया जाएगा ।परीक्षा रविवार को ऑफलाइन पद्धति से होगी। यह परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र -सामान्य अध्ययन का होगा जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा एवं द्वितीय प्रश्नपत्र -संबंधित विषय का होगा जिसका समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा ।

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा – इस परीक्षा का आयोजन आयोजन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन संभागीय /जिला मुख्यालय पर किया जाएगा ।

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन ने सहायक प्राध्यापकों एवं ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों की पूर्ति के लिए अलग-अलग अंक द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे ।
  • सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।
  • आयोग इस बार उन उम्मीदवारों को मौका देगा, जिन्हें पहले अतिथि विद्वान का अनुभव और आयु सीमा का लाभ नहीं दिया गया था। वैसे अतिथि विद्वानों को दस वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • यहां पर आपको ADMIT CARD State Service Main Exam 2023 लिखा दिखाई देगा यहां क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा।
  • यहां पर निर्धारित स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ एंटर करें।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन कोड को फिल करें।लोगिन करने पर आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा जिसे आप एग्जाम में ले जाने के लिए डाउनलोड एवं प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन/पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के पदों के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिया है। इसके लिए इंटरव्यू 10 से 13 जून, 2024 को आयोजित होंगे।इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा, क्योंकि इसके बिना साक्षात्कार में एंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में सफलतापूर्वक पास हुए हैं, वे अपना प्रवेश पत्र यहां आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।इसके बाद जल्द ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2023/V23/CallLetter/Login.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews