MPPSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए काम की खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, उत्तर कुंजी- सिलेबस और इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव की वैकेंसी के लिए आयोजित चयन परीक्षा के अंतिम चरण में साक्षात्कार की तारीख के बाद अब इंटरव्यू कॉल लेटर भी अपलोड कर दिए गए हैं।वही कराधान सहायक परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी और खनिज निरीक्षक परीक्षा 2023 की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। दोनों डॉक्यूमेंट मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।

अप्रैल में होंगे सहायक कुल सचिव के इंटरव्यू, कॉल लेटर जारी

MPPSC द्वारा जारी उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए आयोजित चयन परीक्षा के लिए साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कुल सचिव पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 5 अप्रैल 2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

कराधान सहायक परीक्षा 2022/माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा 2023

  • मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि दिनांक 30.12.2022 के अंतर्गत कराधान सहायक परीक्षा 2022 दिनांक 25 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुई थी, इसके बाद 01.03.2024 के अंतर्गत प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपत्तियां आमंत्रित की गई थी।
  • अब अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जाँच की जाकर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
  • आयोग इंदौर द्वारा माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है, जिसकी लिंक नीचे दी गई है, उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके देख सकते है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Exam_Plan_and_Syllabus_Mining_Inspector_Exam_2023_Dated_22_03_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Final_Answer_Key_TA_2022_Dated_22_03_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews