MPPSC SFS Mains 2023 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, रजिस्ट्रेशन जारी, 14 मई से पहले करें अप्लाई, जून में एग्जाम, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था और सफल हुए हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य वन सेवा (मेन्स) 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी।
MPPSC Exam 2025

MPPSC SFS Mains 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है। राज्य वन सेवा (मेन्स) 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई 2024 तक आवेदन कर सकते है।इसके बाद 3000 लेट फीस के साथ 15 से 22 मई तक और ₹50,000 लेट फीस के साथ 24 मई से 30 मई 2024 दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिन उम्मीदवारों ने MPPSC वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, उसमें सफल हुए हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC SFS Mains 2024 

कुल पद- राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से 138 बैकलाग पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसमें 12 सहायक वन संरक्षक और 126 रेंजर रखे गए।

आवेदन शुल्क– एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा के आवेदकों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये ही जमा करना होगा।इन जिलों में आयोजित होगी परीक्षा– इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर

परीक्षा डेट- एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी। उम्मीदवार को दोपहर 12.00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यह परीक्षा 12 से 3.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 23 जून को जारी होंगे।

एग्जाम पैटर्न – यह परीक्षा OMR SHEET पर होगी। ऑफलाइन परीक्षा के पहले खंड में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान और दूसरे खंड में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर जाकर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एसएफएस मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • अब पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • इसके बाद फॉर्म भर कर शुल्क का भुगतान करें।अब इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews