MPPSC Recruitment 2024 : विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 5 जुलाई से आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें आयु सीमा और पात्रता

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए विभिन्न रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 4 अगस्त 2024 की दोपहर 12:00 बजे तक है।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए 690 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन की प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरु होगी, इसके तहत 690 पदों को भरा जाएगा।सभी इच्छुक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए 4 अगस्त 2024 तक का समय होगा।

वैकेंसी की डिटेल्स

  • कुल पद : 690 :UR 96, OBC 96, ST 380, SC 57, EWS 61
  • आयु सीमा और योग्यता : 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।गणना दिनांक 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में की जाएगी।ओबीसी और एससी/एसटी के लिए आयु सीमा की छूट होगी।पात्रता के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी की डिग्री हासिल।
  • आवेदन शुल्क : सामान्य: 500 रुपये; एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), शारीरिक रूप से विकलांग: 250 रुपये + 40 रुपये पोर्टल शुल्क
  • वेतनमान- Rs. 15600-39100+5400

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ दिनांक – 5 जुलाई 2024 से।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट – दिनांक 4 अगस्त 2024 की दोपहर 12:00 बजे तक।
  • ऑनलाइन आवेदन – एमपीपीएससी की अधिकृत वेबसाइट अथवा एमपी ऑनलाइन पर।
  • डॉक्यूमेंट सहित एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट – 12 अगस्त 2024 कार्यालय समय।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार – दिनांक 8 जुलाई से 6 अगस्त दोपहर 12:00 बजे तक।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_03_2024_Medical_Officer_2024_Dated_26_06_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews