MPPSC: 450 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 15 अप्रैल लास्ट डेट, मई में परीक्षा, जल्द करें अप्लाई

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Jobs 2022: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का आखरी मौका है।मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के भर्ती निकाली है।इसके द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के 466 पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 15 अप्रैल है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: कई पदों पर होनी है भर्ती, आयोग ने जारी किया परीक्षा योजना-सिलेबस, जाने नई अपडेट

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में विद्युत इंजीनियरिंग पद के लिए आरक्षण लागू कर दिया है।इंदौर से जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 02/16/2021 दिनांक 4 अप्रैल 2022 के अनुसार राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021, विद्युत इंजीनियरिंग की पात्रता श्रेणी के संबंध में दर्शाया गया है।

MPPSC AE Recruitment

कुल पद – 466

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 427 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) – 34 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिक) – 5 पद

शैक्षणिक योग्यता-इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1200 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां- 

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 अप्रैल 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 15 अप्रैल 2022
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि – 17 अप्रैल 2022
  • परीक्षा की तिथि – 22 मई 2022
  • परीक्षा का समय – दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

ऐसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MPPSC AE Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।अब आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews