MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, इन पदों पर निकली है भर्ती, 10 अगस्त लास्ट डेट, जाने आयु-पात्रता

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका  आया है। मप्र लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने उम्मीदवारों के लिए  सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर के पदों की संविदा के आधार पर पूर्ति के लिए ऑनलाइन पत्र आमंत्रित किए हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है  और ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2022 है।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू की सूचना जारी, 37 पदों पर होनी है भर्ती, जानें डिटेल्स

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।इसके साथ ही अभिलेखों सहित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 घोषित की गई है।खास बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन अनिवार्य और बाहरी उम्मीदवारों को मुक्त रखा गया है। मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड विश्वविद्यालय स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक अभ्यर्थियों को विभाग कार्यालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा।

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद-3

पदों का विवरण-

सिस्टम एनालिस्ट – 1पद
प्रोग्रामर (पी.एच.पी) – पद
प्रोग्रामर (जावा)- 1 पद

आयु सीमा-उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष। आयु की गणना की तारीख 1 जनवरी 2023।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। छूट के लिए नोटिफिकेशन देख सकते है।

योग्यता- अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कंप्यूटर साइंस से बीई या बीटे की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक अहर्ता में आवेदक को BE कंप्यूटर साइंस आईटी, B.Tech कंप्यूटर साइंस आईटी, M.Sc कंप्यूटर साइंस आईटी, MCA और समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। प्रोग्रामिंग का पंजीकृत संस्थान शासक के संस्थान स्वशासी संस्थान से न्यूनतम 3 वर्ष के कार्य अनुभव । अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर पर किया जाएगा।इसकी अवधि एक 1 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेतनमान- इसके लिए 30 हजार से 50 हजार तक होगी।इसमें सिस्टम एनालिस्ट INR 50490,प्रोग्रामर (PHP) INR 38430 और प्रोग्रामर (जावा) INR 38430 मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Apply Online सेक्शन में जाएं।
3.अब संबंधित पद के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
4.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुरू का भुगतान करें और सबमिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews