MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इन भर्ती परीक्षाओं के शुद्धि पत्र-सिलेक्शन एवं मार्क लिस्ट जारी , SES-2022 की एग्जाम डेट पर अपडेट

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग इंदौर ने यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के संबंध में शुद्धिपत्र जारी कर दिया गया है। इसके तहत करीब 28 पदों को भरा जाना है।

यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का शुद्धिपत्र

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के 29 सितंबर 2022 में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के अंतर्गत विज्ञापित पदों का परीक्षा परिणाम दो भागों में मुख्य भाग एवं प्राविधिक रूप में घोषित किया जाना है। इस संबंध में विभिन्न संबंधित विभागों से प्राप्त रिक्त विवरण के अनुसार मुख्य भाग 87% (14% ओबीसी पदों) एवं प्राविधिक भाग 13% (ओबीसी पदों के आधार पर) विवरण जारी किया गया है। उक्त पदों के लिए परीक्षा में चयनित प्राविधिक अभ्यर्थी साक्षात्कार में प्राविधिक रूप से ही सम्मिलित होंगे एवं हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय आने के उपरांत वह अपने संबंधित वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग या अनारक्षित) में रोके गए 13% पद के विरुद्ध ही चयनित होंगे ना कि पूर्व घोषित हो चुके 87 प्रतिशत पद के विरुद्ध विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत ही रहेंगी।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 परीक्षा तिथि  का शुद्धि पत्र

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 (SES-2022) के आयोजन के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।इसमें कहा गया है कि परीक्षा का आयोजन दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाए इस परीक्षा के प्रवेश पत्र की उपलब्धता दिनांक 29 सितंबर 2023 से रहेगी। नोटिफिकेश के मुताबित विज्ञापित पदों हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार परीक्षा एक सत्र में ऑफलाइन पद्धति से ( OMR SHEET आधारित) मध्य प्रदेश के 04 संभागीय मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है यह परीक्षा- इंदौर ,भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागीय मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी शुद्धि पत्र के अनुसार विज्ञापन के अन्य शर्तों पूर्ववत रहेंगी।इसके तहत 18 पदों पर भर्ती होगी।

शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक का रिजल्ट, सिलेक्शन-मार्क लिस्ट

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में भर्ती के लिए आयोजित शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 की चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डिटेल्स ले सकते है।  आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई चयन सूची मुख्य भाग 87% डिस्प्ले हो जाएगी।

MPPSC Exam Updates Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/UMO_2021_Revised_Post_Dated_04_09_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SES_2022_Exam_Schedule_Dated_04_09_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Selection_List_Branch_Officer_Estate_Manager_Examination_2021_Dated_04-09-2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Obtained_Mark_Branch_Officer_Estate_Manager_Examination_2021_Dated_04-09-2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Caveat-Selection_List_Branch_Officer_Estate_Manager_Examination_2021_Dated_04-09-2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews