MPPSC Recruitment 2024: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 18 फरवरी तक करें आवेदन, अप्रैल में परीक्षा, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए  योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इसकी परीक्षा अप्रैल में होगी, परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक 20 अप्रैल 2024 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

MPPSC Recruitment 2024 

कुल पद- विभिन्न विभागों में 60 पद और राज्य वन सेवा परीक्षा के जरिए 14 सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों का विवरण- राज्यसेवा में डिप्टी कलेक्टर के कुल 15, डीएसपी के 22, नगर पालिक अधिकारी द्वितीय श्रेणी का एक, जनपद सीईओ के सात, वाणिज्यिक कर निरीक्षक के 10, आबकारी उपनिरीक्षक का एक, नगर पालिक अधिकारी (तृतीय श्रेणी) के चार पद घोषित किए गए हैं।

आयु सीमा-योग्यता –

  1. राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो।
  2. गैर वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो।
  3. वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  4. राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का विज्ञान/ इंजीनियरिंग/ तकनीकी की किसी भी शाखा में स्नातक उपाधि प्राप्त की हो।
  5. अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
  6. राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए सिर्फ आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
  7. किसी भी तरह के मैन्युअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  8. राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  9. राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन के पास इंजीनियरिंग/तकनीकी में स्नातक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/अन्य: 500
  • मध्य प्रदेश रेलवे श्रेणी: 250
  • पोर्टल शुल्क: 40
  • संशोधन शुल्क: 50
    बता दें कि आदेवक ऑनलाइन कियोस्क पर या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही भुगतान कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन- राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा के जरिए आवेदकों का चयन प्रांरभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा- एमपी एसएसई-एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र- आवेदक नीमच, मुरैना, बुरहानपुर, जबलपुर, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, झाबुआ, बड़वानी, राजगढ़, सागर, अनूपपुर, कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, रायसेन, सिवनी, अलीराजपुर, खंडवा, दतिया, बैतूल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, खरगौन, दमोह, भिंड, विदिशा, सीहोर, आगर मालवा, देवास, भोपाल, शहडोल, हरदा, निवाड़ी, गुना, धार, मंडला, शाजापुर, छतरपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर , शिवपुरी और अशोक नगर में परीक्षा दे सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 तक
  2. आवेदन की लास्ट डेट- 18 फरवरी 2024 तक
  3. आवेदन में त्रुटि सुधार 22 जनवरी से 20 फरवरी तक
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews