MPPSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 2 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, एग्जाम प्लान -सिलेबस जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 के लिए जारी एग्जाम प्लान के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन एक सत्र में 3 घंटे की अवधि में किया जाएगा ।
MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक ग्रामोद्योग हथकरघा परीक्षा का आयोजन जुलाई 2024 में किया जाना है, इसके लिए एडमिट कार्ड 5 जुलाई को जारी किए जाएंगे। वही सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 की परीक्षा योजना एवं सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।इन दोनों परीक्षाओं की लिंक नीचे दी गई है।

जुलाई में सहायक संचालक ग्रामोद्योग हथकरघा परीक्षा

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक ग्रामोद्योग हथकरघा( के पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को किया जाना है। परीक्षा का आयोजन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक किया जाएगा इस परीक्षा के परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 5 जुलाई 2024 से उपलब्ध होंगे।
  • इस परीक्षा के लिए परीक्षा योजना तथा पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आयोग की वेबसाइट पर जारी पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा एक सत्र में ऑफलाइन पद्धति से (OMR SHEET आधारित) होगी। यह परीक्षा संभागीय मुख्यालय के परीक्षा के केंद्र सिर्फ इंदौर में आयोजित की जाएगी।इसके तहत 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023

  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा जारी सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 के लिए जारी परीक्षा योजना के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन एक सत्र में 3 घंटे की अवधि में किया जाएगा ।
  • इसमें खंड A में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान पर आधारित प्रश्न होंगे, जिनकी संख्या 50 होगी एवं पूर्णांक 150 होंगे। खंड B में उद्यानकी में प्रश्नों की संख्या 100 होगी एवं उनके पूर्णांक 300 होंगे।
  • इस तरह कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी एवं कुल पूर्णाक 450 होंगे । इसमें साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए है और कुल अंक 500 निर्धारित होंगे।इसके तहत 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Assistant_Director_Gramodhyog_Handloom_Exam_2023_Dated_20_05_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews