MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, आयोग ने जारी की ये अहम सूचना, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 3 सितंबर 2024 है।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल, ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख एवं उम्मीदवारों के लिए प्रमुख दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वही खनिज साधन विभाग के लिए आयोजित चयन परीक्षा के लिए में 2 शुद्धि पत्र भी जारी किए गए है। इन सभी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से जारी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के आयोजन की सूचना दिनांक 1 अगस्त 2024 में लिखा है कि इसके लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 3 सितंबर 2024 है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिनांक 27 सितंबर से अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं। परीक्षा की तारीख 4 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र इंदौर होगा।
  •  राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक चलेगी। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 , जनरल के लिए 800 और अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 40 रुपये होगा। 9 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक आवेदक एप्लीकेशन में सुधार कर पाएंगे। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए आयोग 11 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा।

सितंबर में होगी खनिज साधन विभाग की ये परीक्षा

MPPSC द्वारा खनिज साधन विभाग के अंतर्गत खनि निरीक्षक के पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा 2023 की सूचना के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि माइनिंग इंस्पेक्टर पद  के लिए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 29 सितंबर का आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 21 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। वही सहायक भौमिकीविद पद के लिए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 1 सितंबर रविवार का आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 23 अगस्त 2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021

MPPSC द्वारा मध्य प्रदेश राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के रिजल्ट के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सहायक यंत्र विद्युत के लिए घोषित किए गए रिक्त पद गलती से दृष्टिबाधित एवं बहुदिव्यांग में अंकित हो गए थे, जिसमें संशोधन किया गया है।अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Mining_Officer_Exam_2023_Dated_01_08_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Assistant_Geologist_Exam_2023_Dated_01_08_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/State_Forest_Service_Main_Exam_2024_Dated_01_08_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews