MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू डेट, संशोधित चयन-प्राप्तांक सूची जारी, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 और सहायक कुल सचिव भर्ती और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा पर अपडेट है।आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा की संशोधित चयन एवं प्राप्तांक सूची जारी कर दी है। वही उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए चयन परीक्षा के अंतिम चरण में साक्षात्कार की डेट जारी कर दी गई है।

सहायक कुल सचिव के पद की इंटरव्यू डेट घोषित

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए आयोजित चयन परीक्षा के अंतिम चरण में साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है। कुल सचिव पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 05.04.2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।  साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से दिनांक 22.03.2024 से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 : एडमिट कार्ड जारी, 11 मार्च को परीक्षा

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर निर्देशानुसार अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं अथवा इस समाचार में उपलब्ध दिशा निर्देश और डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यह परीक्षा 2023 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मेन्स परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
  • परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में आयोजित की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  इंटरव्यू में फाइनल सलेक्शन के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

1.सबसे पहले MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
2. यहां पर आपको ADMIT CARD State Service Main Exam 2023 लिखा दिखाई देगा यहां क्लिक करें।
3. यहां क्लिक करते ही आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा।
4. यहां पर निर्धारित स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ एंटर करें। इसके बाद वेरिफिकेशन कोड को फिल करें।
5. लोगिन करने पर आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा जिसे आप एग्जाम में ले जाने के लिए डाउनलोड एवं प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा की संशोधित चयन सूची /प्राप्तांक सूची

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा द्वारा आयुर्वेद मेडिकल ऑफीसर एक्जाम 2021 की रिवाइज्ड मार्क्स लिस्ट और रिवाइज्ड सिलेक्शन लिस्ट ऑनलाइन कर दी गई है। आयोग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा, बोनस अंक एवं इंटरव्यू में शामिल 87% के चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के हिसाब से संशोधित प्राप्तांक सूची जारी की गई है।कैंडीडेट्स मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की अधिकृत वेबसाइट पर लिस्ट को प्राप्त कर सकते हैं।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Caveat_AMO_2021_Dated_04_03_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/AMO_2021_Obtained_Mark_List_Dated_04_03_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/AMO_Result_Dated_04_03_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews