
MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण की प्रक्रिया में अब गृह विज्ञान एवं इतिहास विषय के लिए आपत्ति के लिए लिंक ओपन किया है, जिसकी लास्ट डेट 10 जुलाई 2024 है। वही हिन्दी, कॉर्मस और अंग्रेजी के 9 जुलाई लास्ट डेट रखी गई है। वनस्पति शास्त्र के उम्मीदवार 6 जुलाई 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।
ऑफलाइन भी दर्ज करा सकते है आपत्ति
- आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पद की वैकेंसी के विरुद्ध चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत प्रश्नोत्तरी पर आपत्ति आमंत्रित की गई है, ऐसे उम्मीदवार जो अपने कंप्यूटर लैपटॉप से दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
- एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा अन्य विषयों से संबंधित परीक्षा में आपत्ति के लिए आमंत्रण भी जल्द जारी किए जाएंगे।बता दे कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के माध्यम से 826 पदों को भरा जाना है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।
जुलाई में होंगे इन 2 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू
- MPPSC द्वारा कराधान सहायक परीक्षा 2022 के पद के लिए साक्षात्कार आयोजन 22.07.2024 से 30.07.2024 तक कुल 07 दिवसो में सुनिश्चित किए गए है। उपरोक्त पद हेतु आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 12.07.2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।
- साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें। इसके तहत कुल 100 पदों पर रिक्तियां आयोजित की जानी है।
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत / यांत्रिकी) के साक्षात्कार 2021 के अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत / यांत्रिकी) पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 10.07.2024 से 12.07.2024 तक कुल 03 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के तहत लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत) के कुल – 28 पद, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत) के कुल 02 पद एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सहायक यंत्री (विद्युत / यात्रिकी) के कुल – 06 पद विज्ञापित किए गए है।इस प्रकार कुल विज्ञापित पदों की संख्या – 36 है।
https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/Attestation/Home/Home.aspx
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

