MPPSC Recruitment : 4 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, इस दिन से शुरू होंगे फिर ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल्स, इंटरव्यू पर भी अपडेट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) के लिए इंटरव्यू का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन परीक्षा 2025 के लिए पुनः आवेदन के संबंध में अहम सूचना जारी की है ।इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में16 से 1 नवंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते है। इस अवधि से पहले आवेदन कर चुके आवेदकों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है एवं वह उक्त अवधि में पूर्व में भरे हुए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन (OMR आधारित) होगा और परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जाएंगे।

कितने पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 67 पदों को भरा जाएगा। इनमें 14 पद अनारक्षित वर्ग,आठ पद अनुसूचित जाति (एससी), 17 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी), 23 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 5 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आयु सीमा और योग्यता

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना हेतु केवल वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) की अंकसूची में दर्ज हो।
  • खाद्य प्रौद्योगिकी,डेयरी प्रौद्योगिकी,जैव प्रौद्योगिकी,तेल प्रौद्योगिकी,कृषि विज्ञान,पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन,सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मेडिसिन में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन, पीजी या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। या फिर कोई अन्य बराबर का योग्यता जो केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आवेदन शुल्क और सैलरी :

  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC (NCL), EWS और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • हर महीने ₹36,200 से ₹1,14,800 के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

 परिवहन उप निरीक्षक/सहायक पंजीयक/सहायक प्रबंधक भर्ती पर भी अपडेट

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन यान परिवहन उप निरीक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ करने के संबंध में सूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 12 सितंबर व ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार करने की प्रारंभिक तिथि 16 सितंबर और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है।
  • आयोग ने औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के तहत सहायक पंजीयक (Assistant Registrar) एवं सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ करने के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी है।
    ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 12 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 तक है। त्रुटि सुधार करने के लिए 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है।
  • ऑनलाइन आवेदन की नवीन अंतिम तिथि ही समस्त और अरहर्ताओं हेतु कट ऑफ तिथि रहेगी। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है एवं भारी आवेदक इस अवधि में आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। विज्ञापन की विशेष शर्तें पूर्व ही रहेगी।

सितंबर में होंगे इन परीक्षा के इंटरव्यू

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) के लिए इंटरव्यू का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय पहुंचना होगा ।
  • नाक, कान, गला विशेषज्ञ 2024 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 09 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
  • सहायक प्राध्यापक 2022(अर्थशास्त्र) पद के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर 2025 से आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है । 12 सितंबर 2025 से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

Notification

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_FSO_2025_Dated_02_09_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Transport_Vehicle_Transport_Sub_Inspector_Exam_2025_Dated_02_09_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Assistant_Registrar_Exam_2024_Dated_02_09_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Assistant_Manager_Exam_2024_Dated_02_09_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews