MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 6 परीक्षाओं पर अपडेट, ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

रेडियोलॉजी विशेषज्ञ और मेडिकल विशेषज्ञ के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 446 पदों को भरना है, जिनमें से 38 रिक्तियां रेडियोलॉजिस्ट पदों के लिए और 239 मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों के लिए हैं।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के बाद अब आयोग ने रेडियोलोजी एवं मेडिकल विशेषज्ञों और शिशु रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की वैकेंसी के लिए एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शल्य क्रिया विशेषज्ञ चयन परीक्षा 2024 एवं निश्चेतना विशेषज्ञ चयन परीक्षा 2024 की वैकेंसी में भी बदलाव किया है। वही उच्च शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सहायक प्राध्यापक गृह विज्ञान चयन परीक्षा 2022 की अंतिम प्रक्रिया के दौरान तीन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।। सभी आवश्यक दस्तावेजों की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है।

रेडियोलोजी एवं मेडिकल विशेषज्ञ भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी शुद्धि पत्र में लिखा है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन हेतु रेडियोलॉजी विशेषज्ञ और मेडिकल विशेषज्ञ के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयन परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था परंतु रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो गया है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 446 पदों को भरना है, जिनमें से 38 रिक्तियां रेडियोलॉजिस्ट पदों के लिए और 239 मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों के लिए हैं।

शिशु रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी शुद्धि पत्र में लिखा है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयन परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था परंतु रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो गया है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है।इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए 159 और स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए 207 रिक्त पदों को भरा जाना है।

शल्य क्रिया विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा घोषित शल्य क्रिया विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ वैकेंसी के लिए आयोजित चयन परीक्षा में रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन पत्र पुनः प्रारंभ करने की घोषणा कर दी गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है। इसमें शल्य क्रिया विशेषज्ञ के लिए 267 पद और निश्चेतना विशेषज्ञ के लिए 175 पद निर्धारित है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Radiology_Specialist_2024_Dated_15_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Medical_Specialist_2024_Dated_15_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Paediatric_Specialist_2024_Dated_14_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Gynaecology_Specialist_2024_Dated_14_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Surgery_Specialist_2024_Dated_13_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Anesthesia_Specialist_2024_Dated_13_12_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews