MPPSC 2024 : 2 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, आयोग ने जारी की ये अहम सूचना, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023 के लिए प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ऐसे उम्मीदवार उम्मीदवार जो अपने कंप्यूटर लैपटॉप से दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
MPPSC

MPPSC Recruitment 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।।MPPSC द्वारा मध्य प्रदेश शासन के रिक्त प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वनसेवा (मुख्य परीक्षा 2024) के लिए 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की लिंक फिर ओपन कर दी गई है।

जो अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सके वे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से  16 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत रहेंगी। SSE और SFS मेन्स 2024 की परीक्षा के माध्यम से भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है। 60 रिक्तियां SSE 2024 के लिए और 14 SFS परीक्षा 2024 के लिए हैं।राज्य के SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/EWS/PWD श्रेणी- 400 रुपये और अन्य सभी श्रेणी- 800 रुपये है।

सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023(ASSISTANT GEOLOGIST EXAM 2023) के लिए प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ऐसे उम्मीदवार उम्मीदवार जो अपने कंप्यूटर लैपटॉप से दावे आपत्ति प्रस्तुत करना नहीं चाहते हैं वह एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।इससे पहले सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023 की प्रावधिक उत्तर कुंजी जारी की गई थी। बता दे कि सहायक भौमिकीविद परीक्षा-2023  01.09.2024 को एक सत्र में सम्पन्न हुई थी।

SSE/SFS मेन्स 2024,कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
  • एसएफएस मेन्स 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_SFSM_2024_Dated_10_09_2024.pdf

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/Attestation/Home/Home.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews