MPPSC SFS 2023: 21 नवंबर से राज्य वन सेवा परीक्षा का इंटरव्यू , 430 उम्मीदवार होंगे शामिल, 140 पदों पर होना है भर्ती, जानें अपडेट

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के तय समय से एक घंटे पहले आयोग कार्यालय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी और उन्हें अपने मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।
mppsc

MPPSC SFS 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। एमपीपीएससी द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा कर दी है। गुरूवार 21 नवंबर से साक्षात्कार शुरू होंगे, इसमें कुल 430 उम्मीदवार ( 418 मुख्य परीक्षा और 12 प्रावधिक परीक्षा से चुने गए )  भाग लेंगे।

राज्य वन सेवा परीक्षा के माध्यम से 140 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 14 पद वन संरक्षक और 126 वन क्षेत्रपाल के लिए खाली हैं। एमपीपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार अपनी जानकारी देकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • साक्षात्कार की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे है।
  • आयोग ने उम्मीदवारों को सही समय पर पहुँचने का निर्देश दिया है।
  • रोजाना 50-60 उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे, और प्रक्रिया लगभग 15-20 दिनों तक चलेगी।
  • उम्मीदवारों को साक्षात्कार के तय समय से एक घंटे पहले आयोग कार्यालय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी और उन्हें अपने मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।
  • साक्षात्कार में मुख्य और प्राविधिक सूची के उम्मीदवारों का चयन होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews