जारी हुई MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, रिजल्ट जल्द, देखें लिंक और स्टेप्स 

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल जल्द खुलेगा। दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आन्सर-की और रिजल्ट जारी होगा।
MPPSC SSE 2025

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC SSE 2025) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही ऑब्जेक्शन विंडो की लिंक एक्टिव होगी। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।

नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक एक्टिव होने से 5 दिन तक चुनौती दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए शुल्क भुगतान भी करना होगा। आयोग ने आयोग ने आंसर-की पीडीएफ फॉर्म में जारी की है। सामान्य अध्ययन (General Studies) और सामान्य योग्यता परीक्षण (General Aptitude Test) के चारों सेट की उत्तर कुंजी उपलब्ध हो चुकी है। इसमें प्रश्न संख्या और सही ऑप्शन लिखा हुआ है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (MPPSC Answer Key)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर What’s New के सेक्शन में “राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 प्रोविजनल आन्सर-की” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ खुलेगा।
  • इसमें प्रश्न के सेट के हिसाब से प्रश्न संख्या और ऑप्शन को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कब जारी होगा परिणाम?

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न शहरों में 16 फरवरी 2025 को हुआ था। उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। इसपर दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने को मार्च में परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि आयोग ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। कुल 158 पदों पर भर्ती होने वाली है। प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews