MPPSC SSE 2025: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, जानें डिटेल

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।
mppsc sse 2025

MPPSC SSE 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।  इस संबंध में अहम नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही वेबसाइट पर पब्लिश होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर पाएंगे। एमपीपीएससी ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयु,  एजुकेशनल एलिजिबिलिटी, जाति इत्यादि शर्तों के अनुसार पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। यदि भविष्य में अभ्यर्थियों द्वारा दी गई जानकारी/ प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में कैंडिडेट को आयोग की परीक्षाओं से डिबार किया जाएगा।

mppsc sse prelims 2025

परीक्षा का पैटर्न (MPPSC SSE Prelims Exam)

स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम के पैटर्न में फिलहाल कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के आधार पर होगा।  प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही मेंस एग्जाम में शामिल हो पाएंगे। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिसमें जनरल स्टडीज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। दोनों ही पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 200 होते हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होती है। गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibilty)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews