MPPSC: 7 से 12 सितंबर तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी, जानें अन्य डिटेल्स

MPPSC Main Exam-2026: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 से 9:00 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
MPPSC

MPPSC

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर एक शिफ्ट में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसमें 3775 अभ्यर्थी ( 3044 मुख्य श्रेणी, 731 प्राविधिक श्रेणी ) शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 12 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। प्रत्येक केंद्र पर एक आब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा, जो परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की निगरानी करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से 156 पदों को भरा जाना है। इसमें 41 सामान्य, 20 एससी, 33 एसटी, 42 ओबीसी और 20 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल बॉल पेन, पानी की एक पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड ला सकेंगे। आवश्यक दवाइयां साथ रखने की भी अनुमति होगी।

इस बार परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर चेकिंग की व्यवस्था की गई। इसके तहत सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी और वीओआईपी व्यवस्था की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष वीक्षकों और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा निर्धारित केबिन में की जाएगी।  राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews