MPSC Vacancy 2026: 571 पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, 9 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

MPSC Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 571 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है। अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स...
sarkari jobs

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के कुल 571 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मोटर व्हीकल प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी हेल्थ ऑफिसर और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जैसे कई पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से जारी है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in या mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है:

MPSC Recruitment Details 2026

कुल पद: 571

​पदों का विवरण

  • ​चिकित्सा अधिकारी: 297 पद
  • ​अतिरिक्त सरकारी अभियोजक: 244 पद
  • ​जिला सैनिक कल्याण अधिकारी / उप निदेशक: 21 पद
  • ​मोटर वाहन अभियोजक: 06 पद
  • ​उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी: 02 पद
  • ​उप अधीक्षक: 01 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility): चिकित्सा अधिकारी के लिए MBBS डिग्री अनिवार्य है। अभियोजक (Prosecutor) पदों के लिए Law Degree (LLB) और अनुभव की आवश्यकता है। अन्य प्रशासनिक पदों के लिए स्नातक या संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता मांगी गई है।

आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 38 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

​वेतनमान (Salary): ​चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। वेतन की सीमा 44,900 रुपये से 2,11,900 रुपये (7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 7 से 12 के अनुसार) तक रहेगी।

​चयन प्रक्रिया (Selection Process): उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) या स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

​आवेदन शुल्क (Application Fee): अराखित (General) वर्ग के लिए शुल्क लगभग 394 से 799 रुपये के बीच है, जबकि आरक्षित/EWS/अनाथ उम्मीदवारों के लिए यह 294 से 449 रुपये के आसपास है (यह पद के विज्ञापन संख्या पर निर्भर करता है)।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मार्च 2026 (दोपहर 2 बजे से)
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • ​ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2026
  • ​SBI चालान द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल 2026 तक (बैंक समय अनुसार)

mpsc notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews