सरकारी नौकरी: एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 199 पदों पर भर्ती, 2 दिसंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

MPSEDC ने 199 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। 2 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
mpsedc recruitment

MPSEDC Recruitment 2024: एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ने लीड ट्रेनर, ट्रेनर, सहायक ई गवर्नेंस प्रबंधक और जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक पदों भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 199 है। जिसमें से सहायक ई गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM) के लिए 165, ट्रेनर के लिए 14, लीड ट्रेनर के लिए 16 और जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक (DeGM) के लिए  4 पद खाली है। फॉर्म भरने के से कैंडीडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (MPSEDC Vacancy Eligibility) 

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 60% अंकों के साथ बीई (कम्यूटर साइंस/आईटी)/बीटेक (कम्यूटर साइंस/आईटी)/एमसीए/एमएससी (कम्यूटर साइंस/आईटी) डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। एससी/एसटी के लिए 50% अंक अनिवार्य होगा। मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और राज्य से बाहर वाले उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष है। महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया और वेतन (MP State Electronics Development Corporation Bharti)

गेट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अधिक उम्र वाले कैंडीडेट को वरीयता दी जाएगी। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार होगी। आवंटन के लिए काउन्सलिंग होगी। AeGM और ट्रेनर पदों पर नियुक्ति के बाद 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। DeGM और लीड ट्रेनर पदों पर नियुक्ति के बाद 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट services.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MPSEDC Recruitment 2024″ के लिंक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और फॉर्म भरें/
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews