MSRTC Recruitment 2024: यहां विभिन्न पदों के लिए निकली है भर्ती, 6 जून है आखिरी तारीख, एज लिमिट 33 साल

MSRTC Recruitment 2024: महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
govt Recruitment 2025

MSRTC Recruitment 2024: महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस के कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2024 है। आइए जानते है आवेदन फीस कितना है और भर्ती के लिए उम्मीदवारों की क्या योग्यता मांगी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है। उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। वही जिन उम्मीदवारों ने बीटेक किया है वो भी आवेदन कर सकते हैं। जहां पर दसवीं पास उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं आवेदक की उम्र कम से कम 16 और अधिक से अधिक 33 साल होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

एमएसआरटीसी द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि बाकी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के चयन के लिए मापदंड निर्धारित है। उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। इन सभी परीक्षा में जो पास होगा वहीं उम्मीदवार चयनित माना जाएगा। बता दें कि अभी परीक्षा की तारीख निर्धारित नहीं है।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

  • मोटर मैकेनिक वाहन : 65 पद
  • डीजल मैकेनिक : 64 पद
  • मोटर वाहन बॉडी फिटर : 28 पद
  • वेल्डर : 15 पद
  • इलेक्ट्रीशियन : 80 पद
  • टर्नर : 02 पद
  • कुल पदों की संख्या : 256

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट msrtc.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल के है इसे डाउनलोड करें।
  • फिर आपको अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • यहां पर मांगी गई सारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दें।
  • मांगे गए आवेदन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • भरे गए आवदेन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर जरूर रखें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews