NABARD Recruitment: नाबार्ड ने निकाली 102 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, 15 अगस्त है लास्ट डेट, यहाँ डिटेल 

नाबार्ड ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट http://www.nabard.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Recruitment 2024

NABARD Recruitment 2024: नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट ने ग्रेड “ए” असिस्टेंट मैनेजर के पद पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 102 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 सितंबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड अगस्त में ही जारी हो सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा।  निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म  2 सितंबर 1994 से पहले और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews