सरकारी नौकरी: NABFID ने निकाली 66 पदों पर भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन, ऐसे होगा चयन, यहाँ जानें डिटेल 

एनएबीएफआईडी ने 60 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NABFID recruitment 2025

नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट में ऐनलिस्ट ग्रेड पदों पर भर्ती (NABFID Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 19 मई 2025 तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nabfid.org/careers पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अधिसूचना में पात्रता और वेतन संबंधित जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या 66 है। लैंडिंग ऑपरेशन के लिए 31, ह्यूमन रिसोर्स के लिए 2, एकाउंट्स में तीन, इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेजरी में एक, लीगल में दो, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड ऑपरेशंस में 7, एडमिनिस्ट्रेशन में एक, रिस्क मैनेजमेंट में 9, कॉरपोरेट, स्ट्रेटजी पार्टनरशिप इकोसिस्टम डेवलपमेंट में 7, कंप्लायंस में 2 और इंटरनल ऑडिट में एक पद खाली हैं। जनरल के लिए 28, ईडब्ल्यूएस के लिए 6, ओबीसी के लिए 22, एसटी के लिए तीन और एससी के लिए 7 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा होल्डर/बीटेक/एमबीए/ सीए की योग्यता वाले उम्मीदवारआवेदन कर सकते हैं।  आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 31 मार्च 2025 तक न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। एसटी/एससी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों 10 साल तक की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन एग्जाम का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र में दो सेक्शन शामिल होंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा का आयोजन मई या जून में होगा। तारीख जल्द ही घोषित होगी। एग्जाम से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। नियुक्ति के बाद पोस्ट के हिसाब से वेतन मिलेगा।

ये रहा नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews