सरकारी नौकरी: नगर निगम में निकली है 245 पदों पर भर्ती, सैलरी एक लाख पार, 15 जनवरी से पहले करें आवेदन

नागपुर नगर निगम की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष निर्धारित की गई है।इसमें अन्य सभी वर्ग के लिए 1100 रुपए और बीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपए तय किए गए है।
Telangana District Court Recruitment 2026

NMC Recruitment 2025: नागपुर में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नागपुर नगर निगम (एनएमसी) की ओर से जूनियर इंजीनियर, नर्स सहित अन्य पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 तय की गई है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी नागपुर की ऑफिशियल वेबसाइट nmcnagpur.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा अन्य की भी प्रकार से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

NMC Recruitment 2025

कुल पद: 245

भर्ती विवरण:

  • जूनियर इंजीनियर: 39 पद
  • नर्स: 52 पद
  • ट्री ऑफिसर (वृक्ष अधिकारी): 4 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट: 150 पद

आयु सीमा :उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता : अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • जूनियर इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में बीई, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन
  • नर्स (जीएनएम): जीएनएम के साथ 12वीं पास
  • वृक्ष अधिकारी: मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से हॉर्टिकल्चर, बॉटनी,
  • फॉरेस्ट्री में बीएससी की डिग्री, 5 साल का अनुभव
  • सिविल इंजीनियर असिस्टेंट : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

आवेदन शुल्क :अन्य सभी वर्ग : 1100 रुपए, बीसी, ईडब्ल्यूएस : 900 रुपए

चयन प्रक्रिया :कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)। इंटरव्यू

सैलरी : अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • जूनियर इंजीनियर : 38,600 – 1,22,800 रुपए प्रतिमाह
  • नर्स (जीएनएम) : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • वृक्ष अधिकारी: 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • सिविल इंजीनियर असिस्टेंट : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nmcnagpur.gov.in पर जाएं।
  • अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें।
  • फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते है।

https://nmcnagpur.gov.in/assets/300/2024/12/mediafiles/Advt_no__804_23122024_compressed.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews