सरकारी नौकरी: NALCO ने निकाली 518 पदों पर भर्ती, 21 जनवरी तक भरें फॉर्म, 100 रुपये फीस, जानें डिटेल 

इस नवरत्न कंपनी ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NALCO Recruitment 2024

NALCO Recruitment 2024: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, भारत सरकार की एक नवरत्न कंपनी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीद पर 21 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 518 है। इसमें लैबोरेट्री के लिए 37, ऑपरेटर के लिए 226, फिटर के लिए 73, इलेक्ट्रिकल के लिए 63, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए 48, जियोलॉजिस्ट के लिए 4, एचईएमएम  ऑपरेटर के लिए 9, मीनिंग के लिए एक, मीनिंग मैट के लिए 15, मोटर मैकेनिक के लिए 22 ,ड्रेसर कम फर्स्ट ऐडर के लिए 5, लैबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए दो, नर्स ग्रेड 3 के लिए 7 और फार्मासिस्ट ग्रेट 3 के लिए 6 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (NALCO Vacancy)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं पास/12वीं पास/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएट फॉर्म भर सकते हैं। लैबोरेट्री और जियोलॉजिस्ट पद पर केमिस्ट्री/जियोलॉजी में बीएससी ऑनर्स वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 21 जनवरी 2025 तक मीनिंग पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। ड्रेसर कम फर्स्ट ऐडर, लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड 3, नर्स ग्रेड 3, फार्मासिस्ट ग्रेड 3 के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित गई है। अन्य पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। प्रश्न पत्र में में टेक्निकल (डोमेन) विषय से 60% और जनरल अवेयरनेस 40% के प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यम में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके बादट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। सीबीटी का वैटेज 60% और ट्रेड टेस्ट का 40% होगा। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट अंतिम चरण  होगा।

आवेदन प्रक्रिया के बारे में (How to Apply?)

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://nalcoindia.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews