नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार ,9 जून से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

इस सरकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।
Telangana District Court Recruitment 2026

NHAI Recruitment 2025: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एनएचएआई ने डिप्टी मैनेजर के 60 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रकिया 10 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया होना चाहिए। इसी के साथ सिविल इंजीनियरिंग में वैलिट GATE स्कोर 2025 होना आवश्यक है। मुख्य हाईलाइट्स के साथ आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:

National Highways Authority of India Job

कुल पद: 60

पदों का विवरण

  • जनरल (UR) : 27 पद
  • ओबीसी : 13 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 7 पद
  • एससी : 9 पद
  • एसटी : 4 पद

आयु सीमा : अधिकतम आयु 30 वर्ष आरक्षित वर्ग को आयु में छूट। SC/ST को 5 साल की छूट। OBC को 3 साल की छूट।एक्स-सर्विसमैन को 5 साल की छूट

योग्यता: उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।

सैलरी: सैलरी लेवल 10 के मुताबिक Rs. 56100 177500 मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: GATE 2025 में सिविल इंजीनियरिंग के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन

National Highways Authority of India: कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) विज्ञापन पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें
  • स्टेप 3 फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 4 आवेदन 09 जून 2025, शाम 6:00 बजे से पहले जमा करें
  • स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews