MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! 19 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन 2025 की रैंक के आधार पर किया जाएगा, जिसमें टेक्निकल और एग्जीक्यूटिव दोनों ब्रांच शामिल हैं।
नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! 19 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

क्या आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और नौसेना में सेवा देना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर आया है। भारतीय नौसेना ने 12वीं पास छात्रों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 10+2 बीटेक कैंडिडेट एंट्री स्कीम के तहत एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में स्थायी कमीशन के लिए की जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 44 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन 2025 के सीआरएल रैंक के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की जेईई मेन में अच्छी रैंक आई है, उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इंटरव्यू भोपाल, बेंगलुरु, कोलकाता और विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी दे दें कि इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 रखी गई है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस समय-सीमा के भीतर आवेदन कर देना चाहिए।

योग्यता और उम्र सीमा पर नजर डालें 

हालांकि आवेदन करने से पहले आपको योग्यता और उम्र सीमा पर नजर डाल लेनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 10वीं और 12वीं में पीसीएम से कम से कम 70% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा इंग्लिश में कक्षा 10वीं या 12वीं में 50% अंक होना आवश्यक है, जबकि उम्मीदवार का जेईई मेन 2025 में उपस्थित होना भी अनिवार्य है। अगर आप यह योग्यता रखते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ 2 जनवरी 2007 से 1 जुलाई 2009 के बीच है और आप अविवाहित पुरुष या महिला हैं, साथ ही अगर आप भारतीय नागरिक हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?:

अगर आप अभी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जॉइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। जहां आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में जेईई मेन की डिटेल भरना अनिवार्य है। पुरुष और महिला दोनों ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि महिलाओं के लिए सिर्फ 7 सीटें आरक्षित की गई हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! 19 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया