एनसीईआरटी ने निकाली 170 पदों पर भर्ती,  मिलेगा 80,000 रुपये तक वेतन, स्किल टेस्ट के आधार पर होगा चयन

ncert recruitment

NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और परीक्षण परिषद ने असिस्टेंट एडिटर, डीटीपी ऑपरेटर प्रूफ रीडर के पद के 170 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 1 फरवरी से www.ncert.nic. पर रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार पब्लिकेशन डिविजन, एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आयोजित स्किल टेस्ट में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 1-3 फरवरी को होगा।

कब और कहाँ होगा स्किल टेस्ट का आयोजन 

असिस्टेंट एडिटर के 3 फरवरी को स्किल टेस्ट का आयोजन होगा प्रूफ रीडर के लिए 2 फरवरी और डीटीपी ऑपरेटर के लिए 2-3 फरवरी को स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू और टेस्ट में भाग वाले उम्मीदवारों को CV, ऑरिजिनल सर्टिफिकेट्स और स्व अभिप्रमाणित स्वाभिप्रमाणित सर्टिफिकेट के साथ आना होगा।

रिक्त पदों की संख्या

असिस्टेंट एडिटर के लिए 60 पद रिक्त है, इसमें से इंग्लिश के लिए 25, हिंदी के लिए 25 और उर्दू के लिए 10 पद खाली हैं। प्रूफ रीडर के लिए 60 पद रिक्त हैं। वही डीटीपी ऑपरेटर के लिए 50 पद रिक्त है, इसमें से हिंदी के लिए 20, इंग्लिश के लिए 10 और उर्दू के लिए 10 पद शामिल हैं।

आयु सीमा

असिस्टेंट एडिटर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है। प्रूफ रीडर के लिए 42 वर्ष और डीटीपी ऑपरेटर के लिए 45 वर्ष है।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रूफ्रीडर के लिए उम्मीदवारों के पास इंग्लिश/हिंदी/उर्दू में बैच्लर  की डिग्री और प्रिंटिंग या पब्लिक पब्लिशिंग आर्गेनाइजेशन में एक वर्ष का 1 वर्ष काम का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। असिस्टेंट एडिटर के पद पर कितने ग्रेजुएशन डिग्री होल्ड होल्डर और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन बुक पब्लिशिंग/मास कम्युनिकेशन की योग्यता वाले कैंडीडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। 5 साल का अनुभव होना भी जरूरी। डीटीपी ऑपरेटर के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डेस्कटॉप पब्लिशिंग में 1 साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

वेतन

नियुक्ति के बाद असिस्टेंट एडिटर को 80,000 रुपए का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। प्रूफ्रीडर के लिए 37000 रुपये प्रतिमाह और डीटीपी ऑपरेटर के लिए 50000 रुपये प्रति माह वेतन है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews