NCL ने निकाली 259 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल 

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NCL Recruitment 2026

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने माइनिंग सिरदार और सर्वेयर (माइनिंग) पदों पर भर्ती (NCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.nclcil.in/ पर जाकर 5 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर पाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में होगी। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है। 

रिक्त पदों की संख्या कुल 259 है। माइनिंग सरदार के लिए कुल 254 और सर्वेयर (माइनिंग) के लिए पांच पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 103, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, एसटी के लिए 14, एससी के लिए 51 और ओबीसी एनसीएल के लिए 65 वैकेंसी है।

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और EWS उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान भरना करना होगा। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/  डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

माइनिंग सिरदार पदों पर आवेदन करने के लिए  किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास माइनिंग सिरदारशिप सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर्स भी फॉर्म भर सकते हैं। उनके पास ओवरमैन कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास/मीनिंग या मीनिंग सर्वेयिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। वैध सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी एनसीएल को 3 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें दो सेक्शन शामिल होंगे। सेक्शन ए में टेक्निकल नॉलेज से संबंधित 70 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन बी में जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, वर्बल एंड मेंटल एबिलिटी और क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित 30 में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा सीबीटी परिणाम एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा। जिसकी तारीख, समय और वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews