NEET PG 2025: जून में होगी नीट पीजी परीक्षा, तारीख घोषित, NBEMS ने जारी किया अहम नोटिस, यहाँ जानें डिटेल 

नीट पीजी परीक्षा की तारीख कन्फर्म हो चुकी है। ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जल्द ही एक्टिव होगा।
NEET PG 2025

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2025) की तारीख घोषित कर दी है। इस संबंध में एनबीईएमएस ने नोटिस जारी किया है। देशभर के विभिन्न शहरों मे में 15 जून 2025 को आयोजित होंगे। परीक्षा कम्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्टों में होगी।

नोटिस के मुताबिक निर्धारित समय पर ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी होगा। इसमें आवेदन तिथि, पंजीकरण शुल्क, पात्रता, सिलेबस और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी  जाती है।

इन्टर्नशिप पूरा करने की लास्ट डेट

नीट पीजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2025 तक इन्टर्नशिप पूरी करनी होगी। इस संबंध में एनबीईएमएस ने दिसंबर 2024 में नोटिस जारी किया था।

कब शुरू होंगे आवेदन?

नीट पीजी आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन अप्रैल कर पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं। पिछले साल आवेदन 16 अप्रैल 2024 को शुरू हुए थे। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवार पर उम्मीदवारों का दाखिला देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमडी , पीजी डिप्लोमा, एमडी और अन्य पीजी लेवल मेडिकल पाठ्यक्रमों में होगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीट आवंटित करने ने लिए काउन्सलिंग होगी।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews