NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 प्रोविजनल रिजल्ट में हुआ बदलाव, नई सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी 

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 प्रोविजनल सीट आवंटन लिस्ट में बदलाव किया गया है। 23 अगस्त को अहम नोटिस जारी किया गया है। फाइनल रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। एमपी स्टेट काउंसलिंग मॉप राउंड को लेकर भी अपडेट सामने आई है। 
NEET UG Counselling 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 23 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025) तीसरे चरण का संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया है। बुधवार को जारी सीट अलॉटमेंट लिस्ट को लेकर उम्मीदवारों ने कई शिकायतें दर्ज की थी, जिसके बाद एमसीसी ने इसमें बदलाव किया है। आज दोपहर 3 बजे तक तक गड़बड़ी की जानकारी देने की सलाह भी दी गई है। जल्द ही फाइनल रिजल्ट जारी होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर कॉलेज और कोर्स का नाम देख सकते हैं।

एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल अलॉटमेंट अंतिम नहीं होता। इसमें बदलाव की संभावनाएं होती हैं। इसलिए उम्मीदवार सीटों पर अपना अधिकार क्लेम नहीं सकते। न ही इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। फाइनल रिजल्ट और अलॉटमेंट लेटर जारी होने के बाद ही उम्मीदवार में एमबीबीएस/बीडीएस/बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए रिपोर्ट कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले एमसीसी के आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • यूजी मेडिकल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।
  • यहां अपने रैंक और स्कोर के हिसाब से अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स का नाम चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पर भी अपडेट 

मध्य प्रदेश स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउन्ड के लिए नया शेड्यूल जारी हो चुका है। पंजीकृत और पात्र छात्रों की स्टेट मेरिट लिस्ट और वैकेंसी 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 25 से लेकर 27 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का मौका दिया जाएगा। 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान जरुती दस्तावेजों के साथ एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।

एक बार फिर पहले और दूसरे चरण में आवंटित किए  गए कॉलेज को छोड़ने की तारीख आगे बढ़ाई गई है। उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2025 शाम 4:00 बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों को सभी कैटेगरी के लिए 2 लाख रुपये पेनल्टी होगी। काउंसलिंग के अन्य चरण में शामिल होने की अनुमति भी नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews