BPSC 67th Prelims: प्रीलिम्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, सितंबर में इस दिन आयोजित होगी परीक्षा, यहाँ जानें

BPSC 67th Prelims: प्रीलिम्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, सितंबर में इस दिन आयोजित होगी परीक्षा, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 67वीं प्रारम्भिक परीक्षाओं (BPSC 67th Prelims) की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षाओं का आयोजन 22 सितंबर 2022 को किया जाएगा। हालांकि पहले परीक्षा के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की गई थी। बीपीएससी सिवल सर्विस प्रिलिम्स परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं बहुत जल्द प्रवेश पत्र की घोषणा भी हो सकती है।

यह भी पढ़े… JioBook: Jio ला रहा है सस्ता लैपटॉप! डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेंगे धांसू फीचर्स, देखें यहाँ

मीडिया रिपोर्ट्स की माने सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ऐड्मिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाईट पर अपलोड किए जाएंगे। प्रिलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षाओं में बैठ पाएंगे। बीपीएससी सिवल सर्विस परीक्षा का आयोजन तीन फेज में होता है। प्रिलिम्स और मेंस के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू पास करना अनिवार्य होता है। बिहार के विभिन्न शहरों में परीक्षा के सेंटर निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ऐड्मिट में मिलेगी।

यह भी पढ़े… GATE 2023 Registration : गेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें अप्लाई

प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें जनरल साइंस से 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें की इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इन परीक्षाओं के आधार पर 802 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews