एनआईपीसीसीडी 2024 का नया इंटर्नशिप प्रोग्राम, छात्रों को हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपए

internship program

NIPCCD 2024 : यह इंटर्नशिप प्रोग्राम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक को-ऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (एनआईपीसीसीडी), नई दिल्ली द्वारा दिया जा रहा एक अवसर है। यह प्रोग्राम पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर अवसर हो सकता है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य इच्छुक स्टूडेंट्स को महिला एवं बाल विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में प्रशिक्षण और अनुसंधान की सम्पूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराना है।

योग्यता

विभिन्न विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त रिसर्च संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन या रिसर्च कर रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।

क्या मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपए तक का मानदेय व अन्य प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews