नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, 19 जनवरी तक करें आवेदन, कहीं छूट न जाए नौकरी का अवसर

UPSC Recruitment

NFL Recruitment 2024: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजर, इंजीनियर, केमिस्ट, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कैंडीडेट्स का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा एप्लीकेशन को देखने को एनएफएल चयन प्रक्रिया में बदलाव भी कर सकता है।

रिक्त पदों की संख्या

  • असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग)-3
  • इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन)-1
  • मैनेजर (प्रोडक्शन)- 1
  • मैनेजर (मैकेनिकल)- 2
  • सीनियर केमिस्ट (केमिकल लैब)- 1
  • अकाउंट ऑफिसर-2
  • ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसर-1
  • सीनियर मैनेजर (HR)-1
  • मेडिकल ऑफिसर (मेडिसिन)-1
  • मेडिकल ऑफिसर (Paediatrics)- 1
  • इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंटेशन)-2

योग्यता और आयु सीमा

मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य होगा। 18 से 30 वर्षीय युवा आवेदन कर सकते हैं। सीनियर मैनेजर पद एमबीए/पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा की योग्यता वाले 18 से 45 वर्षीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट मैनेजर के लिए भी निर्धारित क्षेत्र में एमबीए/पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसर के पद पर बी.टेक/बीई/BSc (इंजीनियरिंग) की योग्यता वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। पात्रता और वेतन से संबंधित डीटेल के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें )

आवेदन प्रक्रिया

सीनियर मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बाकी पदों के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवार https://careers.nfl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews