NFR ने निकाली 6,777 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक कुछ दिनों में एक्टिव होगा। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2026

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NFR Recruitment) निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एनएफआर के 8 अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में होगी, जो असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थित हैं। संबंधित नोटिफिकेशन रेलवे ने जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त शाम 5:30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 6,777 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 2686, ओबीसी के लिए 1832, एससी के लिए  1056, एसटी के लिए 515, एक्स सर्विसमैन के लिए 677 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 271 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिलाओं/एससी/एसटी/PwBD/ईबीसी उम्मीदवारों शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा जानें 

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन को छोड़कर सभी ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी आईटीआई सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट  होना चाहिए। मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। न्यूनतम 50% कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों में होने चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधित अतिरिक्त जानकारी से लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधारित होगा। कोई भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। 10वीं/आईटीआई/12वीं में प्राप्ता अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रेलवे द्वारा निर्धारित समय और वेन्यू पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

कितना होगा वेतन?

ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। वर्तमान में एनसीटी/एसटीसी होल्डर को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाता है। अप्रेंटिसशिप करिकुलम के तहत एक या दो साल की छूट मिलती है। दूसरे साल 10, 560 रुपये (10% की वृद्धि) और तीसरे साल 11,240 रुपये (15% वृद्धि) स्टाइपेन्ड मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews