NHB Recruitment: नेशनल हाउसिंग बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 19 जुलाई तक करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल 

राष्ट्रीय आवास बैंक में 48 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उम्मीदवार www.nhb.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
government jobs

NHB Recruitment: राष्ट्रीय आवास बैंक ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 48 है।  23 पद रेगुलर भर्ती और 25 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस भर्ती है। बता दें कि एनएचबी हाउसिंग फाइनेंस संस्थानों में प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में संतुलन बनाए रखना है।

महत्वपूर्ण तारीखें

मैनेजर और ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया  29 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन मोड में हजोगा। इस संबंध में 25 जून को शॉर्ट नोटिस जारी किया था।

इन पदों पर होगी भर्ती

चीफ इकोनॉमिक्स, एप्लीकेशन डेवलपर, सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर, प्रोजेक्ट फाइल्स ऑफिसर और प्रोटोकोल ऑफीसर की भर्ती 3 साल Contract  के साथ होगी। वहीं जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट फाइनेंस, (असिस्टेंट जनरल मैनेजर (क्रेडिट) डिप्टी मैनेजर (क्रेडिट ), असिस्टेंट मैनेजर (जनरलिस्ट) के पद पर रेगुलर भर्ती होगी।  48 में से 9 पद जनरल, चार पद पीडब्ल्यूडी, आठ पद ओबीसी और दो-दो पद एसटी और एससी के लिए खाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews