NHM Recruitment: 4050 CHO पदों पर निकली भर्तियां, 3 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता और नियम

Hssc recruitment 2022

पटना, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल छात्रों के लिए बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM Bihar) के तहत स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4050  पदों पर भर्ती निकाली है। सभी योग्य उम्मीदवार NHM CHO Recruitment 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hrshs.bihar.gov.in पर 3 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar National Health Mission Recruitment 2022

कुल पद-4050

पदों का विवरण

  • सामान्य (पुरुष) वर्ग के लिए 936 पद।
  • सामान्य (महिला) वर्ग के लिए 499 पद।
  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 692 पद।
  • अनुसूचित जाति (महिला) वर्ग के लिए 214 पद।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 24 पद ।
  • अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए 11 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

आयु सीमा-उम्मीदवारों की उम्र 21 से 42 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को कांट्रैक्ट बेसिस पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यहां कम से कम 18 महीने काम करना होगा।इसके पहले काम छोड़ने पर उन्हें 1,50,000 रुपए डीएचएस को देना होगा।

योग्यता-उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।‌ साथ ही इंडियन नर्सिंग काउंसिल / स्टेट नर्सिंग काउंसिल में परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

आवेदन शुल्क- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन- सभी योग्य उम्मीदवार NHM Bihar CHO Recruitment 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर 3 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews