NHM Recruitment 2022: 5500 पदों पर निकली है भर्ती, 9 अगस्त से पहले करें आवेदन, जानें आयु- पात्रता

Indian Postal Department

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मेडिकल विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश (NHM UP CHO Recruitment 2022)  के तहत 5 हजार से अधिक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

यह भी पढे.. लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जुलाई के वेतन के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA, 6 महीने के एरियर का होगा भुगतान

NHM UP की ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअल आधारित है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर विजिट करना होगा। आवेदन (NHM UP CHO Bharti 2022) करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2022 है।

NHM UP CHO Recruitment 2022

कुल पद-5505

पदों का विवरण-

  • यूआर – 2202
  • ईडब्ल्यूएस- 550
  • ओबीसी – 1486
  • अनुसूचित जाति – 1157
  • एसटी – 110

योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी या B.Sc. नर्सिंग या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी- स्टाइपेंड – रु. 10,000/- हर महीने ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा, जिसमें बोर्डिंग और लॉजिंग भत्ते शामिल हैं। अधिकतम रु. 35,500 / – प्रति माह।इस पद चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) द्वारा किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews