NHM ने बंपर पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment

NHM Recruitment: ऐसे लोग जो मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को एनएचएम असम की आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 22 दिसंबर है।

पद और योग्यता

एनएचएम द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 400 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है। जो अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उनका बीएससी पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ नर्सिंग और जीएनएम कोर्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा

स्टाफ नर्स के लिए निकाली गई इस भर्ती में कुल 400 पद भरे जाने हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 43 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अगर वो इसमें सफल होते हैं तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उन्हें नौकरी पर रख लिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • यहां आपको भर्ती की एक लिंक दिखाई देगी। इस पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • विवरण अच्छी तरह दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • इसके बाद अपना फॉर्म जमा कर दें और इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews