सरकारी नौकरी 2025: नवरत्न कंपनी NHPC ने निकाली 248 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर तक करें आवेदन 

एचएचपीसी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लीकेशन प्रोसेस सितंबर में शुरू होगा। कैंडीडेट्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, वेतन और सेलेक्शन प्रोसेस जानना जरूरी है। 
NHPC Recruitment

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर और नॉन एक्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती (NHPC Recruitment 2025) निकली है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी। इससे संबंधित नोटिफिकेशन एनएचपीसी ने 28 अगस्त को ही जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाकर 1 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक फॉर्म भर सकते है। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 248 है। असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर के लिए 11, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए 109, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 46, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 49, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन) के लिए 17, सुपरवाइजर (आईटी) के लिए एक, सीनियर अकाउंटेंट के लिए 10 और हिंदी ट्रांसलेटर के लिए पांच पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 708 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी,एसटी, पीडबल्यूडी, महिला और एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा । जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर और सीनियर अकाउंटेंट पदों के लिए परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर और हिंदी ट्रांसलेटर पद पर आवेदन करने वालों के लिए प्रश्नों की संख्या 110 होगी। कुल अंक 200 होंगे।  परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध किए जाएंगे।गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

कौन कर सकता है फॉर्म?

हिंदी ट्रांसलेटर और असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंग्लिश/हिंदी में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा डिग्री लेवल में इंग्लिश या हिन्दी इलेक्टिव विषय के रूप में होना चाहिए। वहीं जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र फुल टाइम 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 1 अक्टूबर 2025 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

इतना मिलेगा मासिक वेतन

  • असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर- 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये
  • जूनियर इंजीनियर- 29,600 से लेकर 1,19,500 रुपये
  • सीनियर अकाउंटेंट- 29,600 से लेकर 1,19,500 रुपये
  • सुपरवाइजर (आईटी)- 29,600 से लेकर 1,19,500 रुपये
  • हिंदी ट्रांसलेटर- 27,000 रुपये से लेकर 1,05, 000 रुपये तक वेतन
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews